अलीगढ़लीक्स.. हाथऱस के गैंगरेप प्रकरण में आज प्रदेश के डीजीपी हितेश चंद्र और अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने पीड़िता के गांव में उसके घर पहुंचकर मामले की जानकारी की। इस दौरान मीडिया को भी गांव के अंदर प्रवेश दिया गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा।
प्रदेश के डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी दोपहर को विशेष हेलीकॉप्टर से हाथऱस को रवाना हुए। वह यहां पुलिस लाइन में बनाए गए हैलीपेड पर उतरे, यहां से कार से पीड़िता के गांव में पहुंचे। इस दौरान नवागत पुलिस अधीक्षक विनीत जयसवाल समेत तमाम पुलिस अधिकारी पहुंचे। डीजीपी ने गांव में सीधे पीड़िता के परिजनों से बातचीत की और उन्हें हर संभव मदद और न्याय का आश्वासन दिया।