नोएडालीक्स.. हाथरस के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा रवाना हो गए हैं, जनप्रतिनिधियों को पांच लोगों के साथ हाथरस जाने की अनुमति दे दी गई है।
हाथरस प्रकरण में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सुबह टवीट किया कि दुनिया की कोई भी ताक़त मुझे हाथरस के इस दुखी परिवार से मिलकर उनका दर्द बांटने से नहीं रोक सकती। पुलिस प्रशासन ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके साथ पांच लोगों को हाथरस जाने की अनुमति दे दी।