आगरालीक्स आगरा में कोरोना के 44 केस आए हैं, डॉक्टर, पश्चिमपुरी में दो परिवारों के छह लोग पॉजिटिव, कुल केस 5900 के करीब, किस क्षेत्र से आए केस।
आगरा में तीन अक्टूबर को कोरोना के 44 नए केस आए हैं, एसएन के बाल रोग विभाग के जूनियर डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही बाह निवासी 25 साल की महिला, 47 साल के गोकुलपुरा, 22 साल के नरसी विलेज, 27 साल के क्रष्ण वाटिका ताजनगरी, 45 साल के एमएल प्लाज्मा, 45 साल की आवास विकास कॉलोनी निवासी महिला, 50 साल की तुलसी चबूतरा, ताजगंज, 41 साल की आवास विकास सेक्टर पांच, एक ही परिवार की 49 और 45 साल की सेक्टर आठ आवास विकास निवासी मरीज, पश्विमपुरी के 60, 60 और 30 साल के एक ही परिवार के मरीज, पश्विमपुरी निवासी 77, 58 और 27 साल के मरीज की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना पॉजिटिव 5143 मरीज ठीक हो चुके हैं, अब 625 मरीज भर्ती हैं, इनका इलाज चल रहा है।