आगरालीक्स.. आगरा के अंबेडकर विवि की बीएड की परीक्षाएं 15 अक्टूबर से होंगी।
परीक्षाएं 20 अक्तूबर तक चलेंगी। दोपहर 12 से दो बजे की पाली में परीक्षा होगी।
2017-19 के बीएड दो वर्षीय पाठ्यक्रम के वह छात्र जो 2018 व 2019 में दो विषयों में अनुर्त्तीण हैं, वे नौ अक्तूबर तक कालेज लाग इन से विश्वविद्यालय वेबसाइट पर आवेदन फार्म भर सकते हैं।बीएड के अन्य सत्रों के परीक्षार्थियों से भी स्पेशल परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरवाए जाएंगे, जिसकी सूचना बाद में दी जाएगी।इसी तरह 2014 एलएलबी व 2012 बीएएलएलबी के छात्र, जिनके पाठ्यक्रम पूरी करने की छह व आठ साल की अवधि 2019-20 में समाप्त हो रही है, वे नौ अक्तूबर तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आवेदन पत्र भर सकते हैं।

सत्र 2018-19 बीएएमएस प्रथम वर्ष की मुख्य व सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 13 अक्तूबर से शुरू हो रही हैं। ?इसी दौरान 2014-15, 2016-17 व 2017-18 सत्रों की परीक्षाएं भी होंगी। यह परीक्षाएं 21 अक्तूबर तक सुबह आठ से 11 बजे की पाली में होंगी। बीएससी नर्सिंग 2018-19 की मुख्य व सप्लीमेंट्री परीक्षाएं भी 13 अक्तूबर से शुरू हो रही हैं। 19 अक्तूबर तक चलने वाली यह परीक्षाएं सुबह आठ से 11 बजे की पाली में होगी।
बीएड के छात्र नौ तक भरें फार्म
परीक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन में बीएएलएलबी व एलएलबी के वे छात्र जो किन्हीं तीन विषयों में अनुर्त्तीण होने पर अंतिम वर्ष के परीक्षा फार्म नहीं भर पा रहे हैं, उन्हें भी मौका दिया जा रहा है।