नईदिल्लीलीक्स ……कोरोना काल में पहली बार सेंसेक्स 40 हजार पार।
भारतीय शेयर बाजार में आज काफी रौनक देखने को मिली। कोरोना काल में आज पहली बार सेंसेक्स 40 हजार के पार पहुंच गया। आईटी और बैंकिंग कंपनियों के शेयरों में खऱीदारी वैश्विक बाजारों को मिली बढ़त के दम पर गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा चढ़ गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक (सेंसेक्स) शुरुआती कारोबार में 452.15 अंक बढ़कर 40,331.10 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 117.50 अंक बढ़कर 11,856.35 पर चल रहा था।
सेंसेक्स में लिस्टेड कंपनियों में टाटा कन्सल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का शेयर तीन हजार रुपये प्रति शेयर की दर से 16 हजार करोड़ रुपये की वायबैंक की घोषणा के बाद सर्वाधिक चार प्रतिशत से अधिक की बढ़त में रहा। सेंसक्स की अन्य कंपनियों में एचसीएल टेक, इंफोसिस, टेक महिन्द्रा, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के शेयर बढ़त में रहे। लेकिन ओएनजीसी, एशियन पेंट्स, टाइटन, आईटी और पावर ग्रिड के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।