आगरालीक्स…आगरा के पडोस में अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद में एयरपोर्ट बनेगा, ताजमहल वाले शहर आगरा में कब बनेगा एयरपोर्ट.
आगरा में एयरपोर्ट बनाने की मांग की गई थी लेकिन आगरा की जगह जेवर में एयरपोर्ट बनाने की स्वीक्रति दे दी गई। अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एयरपोर्ट बनाए जाएंगे लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखनेवाले आगरा का नाम इसमें नहीं है। आगरा में एयरफोर्स बेस खेरिया एयरपोर्ट पर उडान आती हैं, यहां सिविल एन्क्लेव बनाया जाना है लेकिन धीमी गति से काम चल रहा है।
नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक सुरेंद्र सिंह का मीडिया से कहना है कि प्रदेश सरकार एविएशन सेक्टर पर अधिक ध्यान दे रह है। मंडल स्तर पर कम से एक एयरपोर्ट बनाने की योजना है। उत्तर प्रदेश में 22 एयरपोर्ट बनाने की तैयारी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर व मुरादाबाद में भी एयरपोर्ट बनेंगे। अयोध्या, मेरठ समेत कई स्थानों पर जमीन खरीद ली गई है। प्रदेश में मौजूदा घरेलू एयरपोर्टों को और बेहतर बनाया जाएगा। प्रदेश में लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज आदि से उड़ान संचालित हैं। ललितपुर और झांसी में भी एयरपोर्ट बनेंगे। झांसी के लिए सैद्धांतिक सहमित भी मिल गई है। उन्होंने बताय़ा कि चित्रकूट में एयरपोर्ट की लोकेशन काफी अच्छी है।