अलीगढ़लीक्स.. हाथरस प्रकरण के आरोपियों ने खुद को बेकसूर और ऑनरकिलिंग के आरोप लगाते हुए हाथऱस के एसपी को पत्र लिखा है। पीडित परिवार ने कहा साजिश का दौर शुरू.
हाथऱस एसपी को लिखा पत्र में आरोपियों को खुद को बेकसूर बताते हुए आरोप लगाया है कि युवती को उसके घरवालों ने ही पीटा था, जिसके कारण युवती की मौत हुई। युवती के साथ दोस्ती थी और फोन पर बात होती थी। चारों आरोपी अलीगढ़ जेल में हैं, वहां से इन्होंने पत्र भेजा है।
ना डालें भ्रामक पोस्ट
पुलिस ने अपील की है कि सोशल मीडिया पर कोई भी भ्रामक पोस्ट ना डालें और ना ही फारवर्ड करें।
हमें जहर दे दो
वहीं इस पत्र की प्रतिक्रिया में पीड़िता की मां, भाभी और पिता ने कहा कि हमारे विरुद्ध षड्यंत्र रचा जा रहा है। पहले पीड़िता को गुपचुप तरीके से जला दिया। अब हम लोगों को जहर दे दो।