आगरालीक्स.. एवरेस्ट से ऊंचे हैं प्लूटो के पर्वत, खगोलविदों की सर्वाधिक दिलचस्पी हमारे सौर मंडल के अन्य ग्रहों पर जीवन की संभावना तलाश करने में है लेकिन कई बार खगोलविदों को कुछ विलक्षण स्थितियां चौंका देती हैं। ऐसा माना जाता है कि पृथ्वी जैसा प्राकृतिक सौंदर्य अन्य ग्रहों पर नहीं पाया जाता, लेकिन अभी हाल ही में वैज्ञानिकों ने अपनी खोज के दौरान प्लूटो ग्रह पर भी पृथ्वी की तरह ही बर्फ से ढके पर्वत दिखाई दिए हैं।
नासा द्वारा अंतरिक्ष में भेजे गए न्यू होराइजन नामक अंतरिक्ष यान ने दिखाया कि प्लूटो पर कई पर्वत हिमालय की एवरेस्ट चोटी से भी ऊंचे दिखाई दिये, जो बर्फ से ढके हैं। इन पर्वतों की एक और विशेषता है कि इन पर जो बर्फ है , वह पानी से बनी हुई नहीं है बल्कि मीथेन गैस से बनी हुई है।
नेचर जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक इस बौने ग्रह (प्लूटो) पर मीथेन के निर्माण और उसकी वजह से होने वाली प्रक्रियाओँ को जानने का प्रयास किया जा रहा है। शोधकर्ताओं ने प्लूटो की जलवायु को हाई रिजोल्यूशन न्यूमेरिकल सिम्यूलेशन्स तकनीक का उपयोग किया गया। उन्होंने इसके जरिये यह जानने का प्रयास किया कि वहां पर मीथेन की बनने की प्रक्रिया पृथ्वी के पर्वतों पर बनने वाली बर्फ की प्रक्रिया पृथ्वी के पर्वतों पर बनने वाली बर्फ की प्रक्रिया से कितनी अलग है।