आगरालीक्स… आगरा के फाउंड्री नगर में पांच मंजिला फ्लैटेड फैक्ट्री बनेगी, 345 करोड से आगरा के साथ ही लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद में फ्लैटेड फैक्ट्री बनाई जाएंगी।
गुरुवार को लोकभवन में अपर मुख्य सचिव सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम डॉ.नवनीत सहगल की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया है कि पहले चरण में चार जिलों में फ्लैटेड फैक्ट्री स्थापित की जाएंगी। इसके तहत आगरा के फाउंड्रीनगर में पांच मंजिला फ्लैटेड फैक्ट्री का निर्माण होगा। इसमें कुल 245 फैक्ट्री हॉल होंगे। इसकी लागत 185 करोड़ रुपये आएगी।
345 करोड से चार शहरों में फ्लैटेड फैक्ट्री
आगरा के साथ ही लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद में 345 करोड से चार फ्लैटेड फैक्ट्री विकसित की जानी हैं। कानपुर के दादानगर, लखनऊ में स्कूटर इंडिया एंसिलरी एस्टेट नादरगंज और गाजियाबाद में भी फ्लैटेड फैक्ट्री बनेंगी। फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिकों के लिए आवास, इसमें कम से कम 250 मजदूरों के लिए आवास होंगे, फ्लैटेड फैक्ट्री के लिए फैसिलिटी मैनेजमेंट का गठन भी होगा।