आगरालीक्स.. कंगना के खिलाफ एफआईआर के आदेश, आगरा में हार्डवेयर कारोबारी को मारी गोली, नवरात्र पर्व, देश दुनिया की अभी तक की खबरें.
कंगना के खिलाफ एफआईआर के आदेश
बालीवुड अभिनेत्री कंगना रानौत के खिलाफ मुंबई की बान्द्रा कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। मुन्ना वराली और साहिल अशरफ सैयद ने बांद्रा कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि कंगना रानौत बालीवुड को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म से लेकर टीवी तक हर जगह बॉलीवुड के खिलाफ बोल रही हैं। वह लगातार बालीवुड को नेपोटिज्म और फेवटिज्म का अड्डा बता रही हैं।
बलिया कांड के आऱोपियों पर ईनाम घोषित
प्रदेश के बलिया जिले में गत गुरुवार को हुए गोलीकांड का मुख्य अभियुक्त धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ डब्ल्यू समेत छह वांछित आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने 256-25 हजार का इनाम घोषित किया है। इस बीच मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह ने एक वीडियो जारीकर दावा किया है कि घटना वाले दिन उसने गोली नहीं चलाई थी। उधर आरोपी के आरोपी के घरवाले इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने थाने पर पहुंच गए हैं। बलिया के विधायक और मुख्य आरोपी के रिश्तेदार सुरेद्र सिंह ने चेतावनी दी है कि अगर दूसरे पक्ष के खिलाफ एक हफ्ते में एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो वह हजारों लोगों के साथ थाने पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
बारबंकी कांडः पीडित परिवार को दस लाख मुआवजा
उत्तर प्रदेश के बारांबकी जिले में दलित युवती के साथ गैंगरेप और हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। गिरफ्तार 19 वर्षीय युवक ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है। आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है तथा रिश्तेदार भी है। इस मामले में पीड़िता के परिवार ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
संक्रमित 74 लाख पार, एक्टिव केस आठ लाख से कम
देश में बीते 24 घंटों में 62,212 नए कोरोना संक्रमितों का पता चला है। इसी अवधि में 837 मरीज वायरस की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके साथ ही देश में अब तक 74,32,680 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 1,12,998 लोग इस जानलेवा महामारी में अपनी जान गंवा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से देश में नए संक्रमितों की संख्या रोज ठीक होने वाले मरीजों की संख्या से कम हो गई है, जिसकी वजह से कोरोना एक्टिव केसों की संख्या अब कुल 7,95, 087 रह गई है।
सादाबाद में भाई-भतीजों में फायरिंग, एक की मौत
अलीगढ़लीक्स… हाथरस के सादाबाद में शनिवार सुबह मेंड़ के विवाद में तीन भाई-भतीजों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। गोलीबारी में एक भाई की मौत हो गई, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
सादाबाद के गांव छावा नगरिया में सुबह एक भाई ने अपने दूसरे भाइयों के खेत में अपनी मेड़ बढ़ा ली थी। आज इसी को लेकर तीनों भाइयों में विवाद हो गया। गांव के लोगों ने तीनों को समझा बुझाकर वापस भेज दिया। लेकिन बाद में फाल सिंह और हंभीर सिंह इसी मेंड़ को जोतने के लिए पहुंच गए। इस पर तीनों के बीच फिर विवाद हो गया। इसी बीच एक भाई के पुत्रों ने अपने दोनों चाचा पर फायरिंग कर दी, जिससे फाल सिंह और हंबीर सिंह घायल हो गए। दोनों को सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने फाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। ह्मवीर सिंह को आगरा रेफर किया गया है।