आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना से एक और मौत हो गई है। कोरोना के 45 नए केस आए हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या 6778 पहुंच गई है।
आगरा में 19 अक्टूबर को कोरोना के 45 नए केस आए हैं। कमला नगर निवासी 60 साल के कोरोना संक्रमित मरीज को भर्ती किया गया। इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई, कोरोना पॉजिटिव 137 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना के कुल केस 6778 हो गए हैं। इसमें से 6162 मरीज ठीक हो चुके हैं। 479 मरीज भर्ती हैं।