आगरालीक्स.. आगरा में बिजली बिल के विवाद में देवर की हत्या करने पर भाभी और साले अरेस्ट, एसआईटी करेगी निकिता हत्याकांड की जांच, देश दुनिया की अभी तक की खबरें।
टेरर फंडिंग के खिलाफ बडी कार्रवाई
देश भर में एनआईए ने बुधवार को टेरर फंडिंग के खिलाफ बडी कार्रवाई करते हुए जम्मू कश्मीर से लेकर बैंगलूरू तक एक साथ कई जगह छापे मारे। जिन स्थानों पर छापेमारी की गई, वहां से आतंकवादियों को धन उपलब्ध कराया जा रहा था, श्री नगर में नौ और कश्मीर के बांदीतोरा और बैंगलुरू में एक एक जगह पर छापे मारे। ये सभी पत्रकार और एनजीओ संचालकों के ठिकाने हैं।
निकिता हत्याकांड की जांच एसआईटी को
हरियाणा के फरीदाबाद में सोमवार को अपहरण करने में नाकाम बदमाशों द्वारा गोली मारकर निकिता की हत्या का मामला एसआईटी को सौंप दिया है। निकिता के परिजनों ने मंगलवार को बल्लभगढ में रोड जाम कर दिया था, पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार और तौफीस और रिहान को अरेस्ट कर लिया है।
औरेया लापता बालिका का अर्धनग्न शव मिला
यूपी के औरेया जिले में बकरी चराने निकली बालिका का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला है। बालिका घर से खेत पर गई थी, रात तक नहीं लौटी थी। परिजनों ने दुष्कर्म की आशंका जताई है, पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
संक्रमितों की संख्या 80 लाख के करीब
देश भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7990322 पहुंच गई हैं, जबकि पिछले 24 घंटे में 43 893 नए मामले आए हैं। 508 की मौत हुई है, कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकडा 120010 पहुंच गया है। अब तक 7259502 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।
बांग्लादेश में फ्रांस के खिलाफ उमडी भीड
फ्रांस के सामान के बहिष्कार की मांग को लेकर बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया। फ्रांस के इस्लामिक अतिवाद के खिलापफ कडे रुख से इस्लामिक देशों में भारी गुस्सा है। ढाका में प्रदर्शनकारियों ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति का पुतला फूंका।