आगरालीक्स.. आगरा रीजन में यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसे में पति पत्नी और बेटे की मौत। यमुना एक्सप्रेस वे से राजीव नगर, गुरुग्राम निवासी धर्मवीर सिंह राणा अपनी पत्नी ऊषा राणा और पुत्र अविनाश राणा के साथ आल्टो कार से आगरा आ रहे थे, माइल स्टोन 114 के पास उन्होंने कार खडी कर दी। नोएडा की तरफ से आ रही टैगो कार ने पीछे से टक्कर मार दी। आल्टो कार पलट गई, हादसे में धर्मवीर सिंह राणा, उनकी पत्नी ऊषा राणा और पुत्र अविनाश राणा की मौत हो गई।