आगरालीक्स (28अक्टूबर)… कोरोना काल में बिहार के सबसे बडे चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है, 16 जिलों की 71 सीटों के लिए बुधवार को हो रहे मतदान में दोपहर एक बजे तक 33 फीसद मतदान हो चुका है।
2066 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला राज्य में बनाए गए 31 हजार बूथों पर शाम को ईवीएम में बंद हो जाएगा। पहले दौर में 2 करोड 14 लाख मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। बूथों पर कडी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 30 हजार से ज्यादा जवान मुस्तैद हैं। मतदान से पूर्व कोरोना प्रोटोकाल का पालन किया गया है, सैनेटाइज करने के साथ मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा है।
बिहार के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने आज जिन विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है, उनमें 35 संवेदन शील और कुछ अति संवेदन शील हैं। इन सभी क्षेत्रों में मतदान सुबह सात से पांच बजे तक ही होगा। अन्य क्षेत्रों में शाम छह बजे मतदान होगा।
दूसरे और तीसरे चरण के लिए प्रचार तेज
बिहार में पहले चरण के मतदान के साथ ही दूसरे और तीसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार तेज हो गया हैैॅ। पीएम मोदी, राहुल गांधी बिहार में सभाएं कर रहे हैं।