आगरालीक्स (28अक्टूबर)… फ्रिज के आकार का एक क्षुद्र ग्रह दो नवंबर को पृथ्वी के किसी हिस्से से टकरा सकता है।
खगोल विज्ञानी नील डीग्रसे टाइसन के मुताबिक, 2018 बीपी फस्र्ट नामक क्षुद्र ग्रह पृथ्वी की ओर तेजी से बढ रहा है। 2018 के नवंबर महीने से ही यह ग्रह खगोलविदों के रडार पर है। कैलीफॉर्निया स्थित पालोमर वैद्यशाला ने हाल ही में इसकी मौजूदा लाकेशन के आधार पर इसके पृथ्वी से टकराने की आशंका जताई थी, 4023 किलो प्रति घंटा की स्पीड से धरती की ओर बढ रहा यह ग्रह इतना छोटा है कि इसके टकराने से कोई ज्यादा नुकसान होने की आशंका नहीं है।
नासा एस्ट्रोयड वाच यूनिट की ओर से टवीट कर जानकारी दी गई है कि इस क्षुद्र ग्रह के पृथ्वी के वायु मंडल में प्रवेश करने की संभावना कम है। अगर यह हमारे वायु मंडल में प्रवेश कर भी गया तो पृथ्वी तक आते आते उसके हजारों टुकडे हो जाएंगे।