आगरालीक्स.. आगरा में आलू और प्याज के रेट बेलगाम होने पर शासन की सख्ती, शहरवासियों के लिए सिकंदरा मंडी में 25 रुपये किलो आलू और 35 रुपये किलो प्याज की बिक्री की जा रही है।
आगरा में आलू के रेट 35 से 50 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं, प्याज 70 से 80 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है। ऐसे में सिकंदरा सब्जी मंडी में मंडी समिति प्रशासन ने लोगों को सस्ती दर पर आलू और प्याज देने के लिए स्टॉल लगाए हैं, इन स्टॉल पर 25 रुपये प्रति किलोग्राम आलू और 35 रुपये प्रति किलोग्राम प्याज की बिक्री की जा रही है।
सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक स्टॉल
शहरवासियों को सस्ती दर पर आलू और प्याज उपलब्ध कराने के लिए हर रोज सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक सिकंदरा सब्जी मंडी में स्टॉल लग रही है। स्टॉल से प्रति व्यक्ति 2. 50 किलो आलू और प्याज दिए जा रहे हैं, यहां से कोई भी व्यक्ति आलू और प्याज खरीद सकते हैं।