आगरालीक्स… आगरा में वाणिज्य कर विभाग का दाऊजी मिष्ठान भंडार ग्रुप के सात ठिकानों पर एक साथ छापा। गुरुवार दोपहर में वाणिज्य कर विभाग की अनुसंधान शाखा ने सर्वे की कार्रवाई शुरू की, रात तक सर्वे जारी रहा।
वाणिज्य कर विभाग, लखनऊ में दाऊजी मिष्ठान भंडार ग्रुप की शिकायत पर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा द्वारा गुरुवार दोपहर में श्री दाऊजी मिष्ठान भंडार पर सर्वे किया। वाणिज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा की टीमों ने एक साथ दाऊजी मिष्ठान भंडार ग्रुप के सात ठिकानों पर दोपहर में सर्वे की कार्रवाई शुरू की।
दाऊजी मिष्ठान भंडार ग्रुप के सात ठिकानों पर सर्वे
विभाग के संयुक्त आयुक्त अभिषेक श्रीवास्तव का मीडिया से कहना है कि दाऊजी मिष्ठान भंडार के नुनिहाई, कमलानगर, लोहामंडी, भगवान टॉकीज सहित सात ठिकानों पर एक साथ सर्वे शुरू किया है, यह रात तक जारी रहेगा। वाणिज्य कर विभाग की टीमें बिक्री का लेखा जोखा चेक कर रही हैं।
रजिस्ट्रेशन से लेकर कच्चे और तैयार माल की जांच
वाणिज्य कर विभाग को शिकायत मिली थी कि दाऊजी मिष्ठान भंडार की कई दुकानें हैं लेकिन सभी का वाणिज्य कर विभाग में पंजीकरण नहीं है। टीम द्वारा सर्वे में कच्चे माल से लेकर तैयार माल के रिकार्ड की जांच की जा रही है।