दुनियालीक्स.. फ्रांस के घटनाक्रम पर दुनियाभर में प्रदर्शन.
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रो के खिलाफ पूरी दुनिया में प्रदर्शन हो रहा है। पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ मैक्रो की टिप्पणी के विरोध में दुनिया में प्रदर्शन हो रहे हैं। फ्रांस में इस विवाद के चलते एक व्यक्ति ने चर्च से निकल रही एक महिला पैटी की गर्दन काटकर हत्या करने के साथ तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने बाद में इस हमलावर को भी मार गिराया। तीन हत्याओं को लेकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।
भोपाल में सड़कों पर उतरे लोग
भारत में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज सैकड़ों लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के खिलाफ शिवराज सिंह सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है और विरोध प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
शिवराज सिंह सख्त
शिवराज सिंह ने एक ट्वीट कर कहा है कि मध्य प्रदेश शांति का टापू है। इसकी शांति भंग करने वालों के खिलाफ हम पूरी शक्ति से कार्रवाई करेंगे। इस मामले में 188 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। दूसरी ओर इस घटनाक्रम के बाद जुमे की नमाज को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।