आगरालीक्स.. शरद पूर्णिमा पर बंशी बजाते हुए दर्शन दे रहे बांके बिहारी, भारतीय सेना का मैसेजिंग एप लांच, आगरा सहित देश दुनिया की अभी तक की खबरें।
आतंकी संगठन टीआरएफ की नई धमकी
कश्मीर घाटी के कुलगाम में आतंकियों द्वारा तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के बाद आतंकी संगठन टीआरएफ ने धमकी दी है कि श्मशानघाट भी ओवरबुक हो जाएंगे। लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े टीआरएफ ने शुक्रवार को तीन भाजपा नेताओँ फिदा हुसैन, उमर अजम और उमर राशिद को गोली मारकर हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर उक्त धमकी दी है। बता दें लश्कर तैयबा ने हाल ही में इस संगठन को गठित किया है, जो जम्मू कश्मीर के स्थानीय आतंकियों के संगठन में शामिल होकर सोशल मीडिया के जरिये अपनी ब्रांडिग में जुटा है।
पीएम गुजरात को देंगे सौगातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर आज गुजरात पहुंच गए हैं। पीएम कल (शनिवार) राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर सी-प्लेन सर्विस का उद्घाटन करेंगे। आज केवडिया में कईई योजनाएं भी शुरू की जानी हैं।
केशुभाई को दी श्रद्धांजलि
गुजरात के दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के निवास पर गए और उन्होंने दिवंगत पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी।
भारतीय सेना का मैसेजिंग एप लांच
भारतीय सेना ने एसएआई (सिक्योर फॉर द इन्टरनेट) नामक एक सुरक्षित मैसेजिंग एप विकसित और लांच किया है। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत विकसित किए गए इस एप की मदद से एंड टू एंड सुरक्षित वॉयस, टैक्सट और वीडियो कॉलिंग की सुविधा प्राप्त होगी। फिलहाल यह एन्ड्रायड प्लेटफार्म को सपोर्ट करता है। यह मैसेजिंग एप व्हाट्सएप की तरह काम करता है।
48,648 नए संक्रमित, 57,386 ठीक हुए
देश में कोरोना के 48,648 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 80,88, 851 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 563 और मरीजों की मौत के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,21,090 हो गई है। ठीक होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। देश में अब कुल 5,94386 रह गई है।