नईदिल्लीलीक्स…सैनिक स्कूलों के दाखिले में भी होगा ओबीसी आरक्षण, देश के रक्षासचिव अजय कुमार ने कहा है कि सैनिक स्कूलों में भी अब ओबीसी आरक्षण लागू किया जाएगा। सैनिक स्कूलों में सत्र 2021-22 से इसकी शुरुआत की जाएगी।
लड़कियों को भी प्रवेश
इससे पहले जामनगर के बलाचड़ी गांव के पास स्थित सैनिक स्कूल में रक्षा मंत्रालय के निर्देश पर शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए पहलीबार प्रवेश देने का फैसला लिया गया था। इस स्कूल में कक्षा छह में लड़कियों को प्रवेश देने की तैयारी कर रहा है, जिसमें कुल रिक्तयों का दस प्रतिशत या न्यूनत दस सीटें लड़कियों के लिए आरक्षित की जाएंगी।
एंटर एग्जाम एनटीए करेगा आयोजित
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) पहली बार सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करने जा रही है। अगले शैक्षणिक सत्र के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश परीक्षा 10 जनवरी को आयोजित की जाएगी।