आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना के संक्रमण का खतरा कम नहीं हुआ है, तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मिठाई की दुकानों पर कोरोना की जांच की, एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले ब्यूटी पार्लर और आटो चालकों के कोरोना के टेस्ट किए गए, 11 पाजिटिव मिल चुके हैं।
आगरा में जहां लोगों की आवाजाही ज्यादा है वहां कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं, शनिवार को मिठाई विक्रेताओं के यहां सैंपल लिए गए, डा एसके वर्मन ने मीडिया को बताया कि 676 लोगों के सैंपल लिए। इन सैंपल में से 1 में कोरोना की पुष्टि हुई है। जबकि ब्यूटी पार्लर और मेहंदी लगाने वालों में आठ और आटो और रिक्शा चालकों में चार में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है ।