आगरालीक्स. आगरा में त्योहार पर बाजारों में बूम है, रिकार्ड खरीदारी की उम्मीद है, आगरालीक्स डाट काम पर डिजिटल प्रमोशन के लिए वाटस एप और काल करें 9837011449, 9927076262.
आगरा पूरी तरह से त्योहार के मूड में आ गया है, वीकएंड पर शनिवार को रात तक शोरूम और बाजारों में भीड रही। लोगों का आना जाना लगा रहा, लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
करवाचौथ पर ज्वैलरी का क्रेज
इस साल करवाचौथ पर ज्वैलरी का भी क्रेज है, आगरा के ज्वैलर्स द्वारा नेकलेस से लेकर अंगूठी की लेटेस्ट डिजाइन के साथ ही एग्जीबिशन भी लगाई हैं। एमजी रोड से लेकर सर्राफा बाजारों और कालोनियों के शोरूमों पर लोग करवाचौथ के लिए ज्वैलरी की खरीदारी कर रहे हैं।
कपडों के शोरूम पर भी भीड
इसके साथ ही कपडों के शोरूम पर भी लोगों की भीड दिखाई दे रही है, लोग शेरवानी से लेकर साडी और कैजुअल वियर की खरीदारी कर रहे हैं, कपडों के शोरूम पर भी लोगों की भीड है।