आगरालीक्स.. आगरा का 6 नवंबर को न्यूज पेपर रिव्यू, दीपावली पर महंगाई, सब्जी के बाद सरसों का तेल, रिफाइंड भी महंगा। सर्दी की दस्तक।
आगरा में 6 नवंबर को न्यूज पेपरों में प्रकाशित खबरें
अमेरिकी चुनाव में बाइडन की बढत बरकार, मतदान केंद्रों के बहार जुटे ट्रंप समर्थक कई जगह प्रदर्शन, बाइडन 264 और ट्रंप को 214 मत, मतगणना जारी। बाइडन को रिकार्ड 7 07 करोड वोट। न्यूयार्क में पुलिस से भिड रहे 50 अरेस्ट, वाशिंगटन में भी प्रदर्शन। मंडी शुल्क दो से घटकर एक फीसदी हुआ। नेपाल में जनरल नरवणे को मनानार्थ महारथी उपाधि। चीन ने कोरोना संक्रमण के चलते भारतीयों की यात्रा पर लगाई रोक। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, संक्रमणरोधी सुरेंगों में रसायन और पराबैगनी किरणें घातक, तत्काल लगे रोक। केंद्र सरकार से कहा एक महीने में जारी करें जरूरी निर्देश। फरवरी में आ सकता है कोरोना का स्वदेसी टीका। यूपी के 15 लाख राज्य कर्मचारियों को मिलेगा बोनस, 25 फीसदी मिलेगा नगद, 75 फीसद जीपीएफ में होगा जमा। कोरोना संक्रमण के चलते यूपी में इस साल नहीं होंगी टीटीई परीक्षा। कंटेनमेंट जोन से बाहर खुलेंगे विवि और कालेज। यूजीसी के दिशा निर्देश कोई संक्रमित मिला तो दोबारा बंद हो जाएंगे संस्थान। एक दिन में 50 फीसद को ही आने की अनुमति, बहुत जरूरी होने पर ही खुलेंगे हास्टल। बिहार में थमा चुनाव प्रचार नीतीश बोले यह मेरा आखिरी चुनाव। दिल्ली और कोलकाता में पटाखों पर प्रतिबंध। हाईकोर्ट ने पूछा हाथरस कांड की जांच कब होगी पूरी। अर्णब को हाईकोर्ट से नहीं मिली जमानत। पीएमओ बनाएगा अधिकारियों का रिपोर्ट कार्ड। यूरोप के आतंकी हमलों में हो सकता है पाकिस्तान का हाथ। आईपीएल मुंबई इंडियन छठवीं बार फाइनल में, दिल्ली को हराया।

अमर उजाला दयालबाग में 10 फुट का गडढा बढकर हुआ 200 फुट।
नलिन कुमार श्रीवास्तव होंगे आगरा के जिला जज
आगरा में आलू, प्याज टमाटर के बाद सरसों के तेल और रिफाइंड के रेट बढकर 140 रुपये तक पहुंचे।

दैनिक जागरण कोरोना के 68 नए केस, वर्कशाप के कर्मचारी संक्रमित
सुबह से धाई धुंध, अब पडेगा कोहरा
गुर्जर आंदोलन के चलते चौथे दिन भी बयाना मार्ग बंद, तीन ट्रेन निरस्त, 23 का बदला रूट।
हिंदुस्तान पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजवीर सिंह को तीन गोलियां मारी, चुनाव और जमीन के विवाद का मामला।

आनलाइन देने होंगे बीएड प्रायोगिक परीक्षा के अंक
पुष्य नक्षत्र में खरीदारी के लिए चल रही तैयारी, सात और आठ को शुभ योग।
आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लाग इन करें https://agraleaks.com/