आगरालीक्स.. आगरा का मौसम खुशनुमा है, धूप निकल आई है और हल्की हल्की सर्द हवा चल रही है, धूप में बैठना अच्छा लग रहा है। जाने कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में गुरुवार को सुबह से धुंध छाई थी, शुक्रवार को धूप निकल आई है, इसके साथ ही ठंडी हवा भी चल रही है। धूप निकलने से लोगों को राहत मिली है, धूप में बैठना अच्छा लग रहा है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहा था।
सुबह छाएगा कोहरा
मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को सुबह कोहरा छा सकता है, इसके बाद धूप निकलेगी, तापमान 14 से 15 डिग्री के बीच ही रहेगा।
मौसम का अनुमान
07-Nov 16.0 32.0 Fog or Mist would occur in early morning
08-Nov 15.0 33.0 Fog or Mist would occur in early morning
09-Nov 15.0 32.0 Fog or Mist would occur in early morning
10-Nov 14.0 32.0 Mist
11-Nov 14.0 31.0 Mist