आगरालीक्स ..आगरा के भगवान टॉकीज फ्लाईओवर पर हादसे में एक की मौत, कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा।
आगरा में शनिवार सुबह वाटर वर्क्स चौराहे की तरफ से ट्रक सिकंदरा की तरफ जा रहा था, भगवान टॉकीज फ्लाईओवर चढने के लिए ट्रक की स्पीड कम हुई, इससे पीछे से आ रही मेटाडोर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। इससे चालक कैबिन में फंस गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला, अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। इंस्पेक्टर हरीपर्वत अजय कौशल का मीडिया से कहना है कि म्रतक की पहचान उसके ड्राइविंग लाइसेंस से राकेश कुमार यादव के रूप में हुई है।
लगा रहा जाम
भगवान टॉकीज फ्लाईओवर पर हादसे के बाद जाम लग गया, जाम के कारण वाहन फंसे रहे, सुबह हादसा होने के कारण वाहन कम थे।