आगरालीक्स… आगरा में सोने-चांदी की कीमतों में आज भी तेजी का रुख रहा। रवि पुष्य नक्षत्र में सोने-चांदी, हीरे, जवाहारात की खरीददारी को बेहद शुभ फलकारी माना जाता है। ऐसे में दीपावली से पहले सोने की खऱीद और निवेश का अभी भी बेहतर मौका है। सर्राफा बाजार में सोना 99.99 के भाव 54,100 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना 99.5 के भाव 53,530 रुपये प्रति दस ग्राम रहे। वहीं एमजी रोड स्थित लक्ष्मणदास ज्वैलर्स (एलडीजे) के संचालक रोहिन हेमदेव के मुताबिक उनके शोरूम पर ज्वैलरी 14 कैरेट 3246 रुपये प्रति ग्राम, 18 कैरेट 4165 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट ज्वैलरी 5000 रुपये प्रति ग्राम के भाव पर है।
वायदा बाजार के भाव
वायदा बाजार में सोना आज 51,912 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला, जो मामूली गिरावट के बाद दोपहर तक 52,168 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। वहीं चांदी आज सुबह 64, 500 रुपये प्रति किलो ग्राम के स्तर पर खुलीं, जो दोपहर को 65,355 प्रतिकिलो ग्राम पर पहुंच गई।