आगरालीक्स.. आगरा पुलिस ने खेलो इंडिया गेम्स के विज्ञापन से खिलाडियों से ठगी करने वाले रैकेट को दबोच लिया, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने आगरा पुलिस को बधाई दी है।
खेलो इंडिया गेम्स 2021, पंचकुला में आयोजित किए जाने हैं, सोशल मीडिया पर खेलो इंडिया गेम्स में चयन के लिए फर्जी विज्ञापन अपलोड किए। विज्ञापन में लिखा कि खेलो इंडिया गेम्स में हिस्सा लेने के लिए छह हजार रुपये जमा करने हैं । जो भी शुल्क जमा करेगा वह ट्रायल के बाद वे खेलों में भाग ले सकेंगे। देशभर से तमाम खिलाड़ियों ने दिए गए खातों में पैसे जमा करा दी। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इसकी शिकायतें भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) को मिलीं। जांच में पता चला कि सोशल मीडिया पर वायरल विज्ञापन में दिए गए नंबर और बैंक खाते की जांच की गई।
आगरा के बाह से पकडे गए तीन आरोपी
सोशल मीडिया पर दिए गए विज्ञापन में दर्ज बैंक एकाउंट बाह जरार निवासी आगरा के बाह जरार निवासी बाह के जरार निवासी संजय प्रताप सिंह, अनुज कुमार ओझा और रवि के थे, इन्हें बाह पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।