आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना से एक और मौत, कोरोना के 78 नए केस आए हैं, भाजपा विधायक की पत्नी और बेटी पॉजिटिव, पढे किस क्षेत्र से आए नए केस।
आगरा में आठ नवंबर को 61 साल के दयालबाग निवासी कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। अभी तक कोरोना से 150 की मौत हो चुकी है। कोरोना के 78 नए केस आए हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या 7736 पहुंच गई है, कोरोना से 7072 ठीक हो चुके हैं। 514 सक्रिय केस हैं।
भाजपा विधायक की पत्नी और बेटी संक्रमित
आगरा में तीन नवंबर को भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, उन्हें रामरघु हास्पिटल में भर्ती किया गया, अब उनकी पत्नी रागिनी और बेटी व्रंदा की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, इन दोनों को भी रामरघु हास्पिटल में भर्ती किया गया है। विधायक पुरुषोत्म खंडेलवाल के बेटे की रिपोर्ट निगेटिव है।