आगरालीक्स.. आगरा रीजन में यमुना एक्सप्रेस वे पर धुंध में एक के बाद एक छह वाहन टकराए, तीन की मौत, लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर हादसे में सब इंस्पेक्टर की मौत.
सोमवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा बार्डर पर एक के बाद एक कई वाहन आपस में टकरा गए, हादसे में तीन की मौत हो गई, आधा दर्जन लोग घायल हैं।
सब इंस्पेक्टर की मौत
लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर फीरोजाबाद में सोमवार सुबह सेंट्रो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, पुलिस ने बताया कि हादसे में बुलंदशहर के नरोरा निवासी 50 वर्षीय सब इंस्पेक्टर योगेंद्र कुमार की मौत हो गई, वह महाराज गंज की पुलिस लाइन में तैनात थे। वे छुट्टी लेकर सेंट्रो कार से घर जा रहे थे।