आगरालीक्स…दुखद हादसा, जम्मू में यात्रियों से भरी बस सड़क से 100 मीटर नीचे अनियंत्रित होकर गिरी. 21 लोगों की मौत, 29 से ज्यादा घायल
जम्मू के उधमपुर से दर्दनाक और दुखदभरी खबर आई है. सोमवार सुबह यात्रियों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई. रामनगर से आ रही बस कगोत के पास सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गिरकर पलट गई. हादसे में 21 लोगों की मौत की सूचना है जबकि 29 से ज्यादा यात्री घायल बताए गए हैं.हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ है. रामनगर से उधमपुर के लिए जा रही बस में 50 यात्री सवार थे. जिनमें ज्यादातर वो लोग थे जो रोजाना अपने काम पर जाते थे. बस पलटने के बाद 15 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि 6 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. बस ओवरलोड थी और रफ्तार भी तेज थी. कगोत नाले के पास बस का टायर फट गया जिसके बाद चालक उसे कंट्रोल नहीं कर सका और बस सड़क से नीचे गिर गइ्र. बस भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है.