आगरालीक्स.. कॉमेडिन भारती सिंह के बाद उनके पति हर्ष अरेस्ट, आगरा सहित देश दुनिया की अभी तक की खबरें।
ड्रग्स मामले में भारती सिंह और उनके पति हर्ष अरेस्ट
ड्रग्स मामले में एनसीबी ने रविवार को कामेडियिन भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया को 15 घंटे की पूछताछ के बाद सुबह अरेस्ट कर लिया। मेडिकल के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। शनिवार को भारती सिंह के घर पर छापा मारकर 86 5 ग्राम गांजा पकडा था। दोनों ने पूछताछ के दौरान ड्रग्स लेने की बात स्वीकार की है, दोनों की कोरोना की भी जांच कराई जा सकती है।
मुठभेड में तीन नक्सली ढेर
बिहार के गया जिले में बाराचिटटी के जंगल में बीती रात सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड हुई, जिसमें तीन माउबादी ढेर हो गए। जिनमें जोनल कमांडर आलोक यादव भी शामिल हैं, इनके पास से एक 47 और इंसास राइफल बरामद की गईं हैं। सुरक्षा बल क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी रखे हुए हैं।
पीएम का बिंध्य क्षेत्र को तोहफा
पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उत्तर प्रदेश के सोनभद्र और मिर्जापुर जिलों में 23 ग्रामीण पाइप लाइन पेयजल योजनाओं का शिलान्यास किया है। 5500 करोड की लागत बाली इन योजनाओं के पूरा होने पर 41 लाख आबादी को पेयजल उपलब्ध होने लगेगा।
चार राज्यों में कोरोना अलर्ट, केंद्र भेजेगा टीम
कोरोना बेकाबू होने के बाद केंद्र सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश, पंजाब, छत्तीसगढ और हिमाचल में टीमें भेजी जाएंगी जो राज्य सरकार के साथ मिलकर कोरोना को काबू करने की दिशा में काम करेगा। इस बीच 45209 नए कोरोना के नए केस सामने आने के बाद कोरोना पॉजिटिव की संख्या 9595807 पहुंच गया है। इसी दौरान 501 मौतों के साथ ही म्रतक संख्या 133227 पहुंच गई है। इस बीच में 8521617 लोग ठीक हो चुके हैं, देश में सक्रिय केस 440962 हैं।