आगरालीक्स ..आगरा में गृह मंत्री अमित शाह का भांजा विराज शाह बनकर पहुंचा युवक यश अमीन निकला, उसे जेल भेज दिया है, करोडों के होटल खरीदने के लिए भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय से संपर्क किया था।
गृह मंत्री अमित शाह का भांजा बनकर युवक ने भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय से संपर्क किया, कहा कि वह आगरा में होटल खरीदना चाहता है, यह किसी को पता ना चले, इसलिए उनकी मदद चाहिए। वह रविवार को आगरा आ गया, विधायक योगेंद्र उपाध्याय दिल्ली गए थे। उन्होंने अपने बेटे वात्सल्य उपाध्याय को युवक के साथ भेज दिया, वह एक शोरूम पर पहुआ और 40 हजार रुपये के कपडे खरीदने के बाद पैमेंट करने के लिए वात्सल्य से कह दिया, इससे युवक पर शक हो गया। गूगल पर सर्च किया गया तो युवक फर्जी निकला।
यश अमीन है नाम भेजा जाल
पुलिस ने छानबीन की, युवक का नाम यश अमीन निवासी गुजरात सामने आया है, उस पर कई और आईडी भी मिली हैं। वह 2016 में उज्जैन में विधायक के साथ ठगी कर चुका है, कई और मामले भी सामने आ चुके हैं। पुलिस ने सोमवार को यश अमीन को कोर्ट में पेश किया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया।