आगरालीक्स.. आगरा से आगरा आने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है, खबर पढने के बाद ही ट्रेन से यात्रा करने के लिए निकलें।
इन ट्रेनों का बदला समय
- निजामुद्दीन-चेन्नई राजधानी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन शाम पांच बजकर 28 मिनट पर आएगी।
- चेन्नई-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस सुबह सात बजकर 50 मिनट पर आएगी।
- मंगला स्पेशल सुबह साढ़े आठ की जगह आठ बजकर 35 मिनट पर आएगी।
- केरला एक्सप्रेस रात 10 बजकर 20 मिनट की जगह 10 बजकर 25 मिनट पर आएगी।
- जीटी स्पेशल शाम छह बजकर 50 मिनट की जगह छह बजकर 55 मिनट पर आएगी।
- तेलंगाना स्पेशल छह बजकर आठ मिनट की जगह छह बजकर 10 मिनट पर आएगी।
- तेलंगाना-नई दिल्ली साढ़े चार बजे की जगह चार बजकर 32 मिनट पर आएगी।
- जबलपुर-श्रीमाता वैष्णोदेवी चार बजकर 55 मिनट की जगह पांच बजे आएगी।
- डा. आंबेडकर नगर-श्रीमाता वैष्णो देवी स्पेशल रात 12 बजकर 43 मिनट की जगह 12 बजकर 48 मिनट पर आएगी।
- श्रीमाता वैष्णो देवी-डा. आंबेडकर नगर स्पेशल 10 बजकर 20 मिनट की जगह 10 बजकर 25 मिनट पर आएगी।
- भावनगर-आसानसोल स्पेशल तीन बजकर 20 मिनट की जगह तीन बजकर 30 मिनट पर आएगी।
- आसनसोल-भावनगर 12 बजकर 20 मिनट की जगह 12.25 पर आएगी।