आगरालीक्स ..आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की डॉ योगिता गौतम की हत्या कर शव फेंकने के मामले में सात दिसंबर को सुनवाई होगी, पुलिस ने चार्जशीट लगा दी है।
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग से एमएस कर रहीं डॉ योगिता गौतम परिसर के बाहर किराए के रूम में रह रहीं थीं, 18 अगस्त 2020 की शाम को उनका सीनियर रह चुका उरई में कार्यरत डा विवेक तिवारी पहुंचा। वह डॉ योगिता गौतम को अपने साथ कार में ले गया और गोली मारकर हत्या कर दी। शव को डौकी में पफेंक दिया, डॉ योगिता गौतम के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, अगले दिन शव मिलने के बाद पुलिस ने कानपुर के मूल निवासी विवेक तिवारी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस चार्जशीट लगा चुकी है। मुकदमे में हत्या, साक्ष्य नष्ट करने के साथ ही एससीएसटी एक्ट की धारा भी लगाई है। इस मामले में गुरुवार को विशेष न्यायाशीध एससीएसटी एक्ट की अदालत में सुनवाई होनी थी लेकिन अधिवक्ताओं के कार्य से विरत रहने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी, अब सात दिसंबर को सुनवाई होगी।