आगरालीक्स ..आगरालीक्स आगरा एमएलसी स्नातक सीट पर कांटे की टक्कर, दूसरे चरण की मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी डॉ असीम यादव आगे, भाजपा तीसरे नंबर पर। पढे किस प्रत्याशी को मिले कितने वोट.
एमएलसी स्नातक सीट पर पहले चरण की मतगणना में पहले नंबर पर सपा प्रत्याशी डॉ असीम यादव रहे, दूसरे नंबर पर भाजपा के मानवेंद्र सिंह और तीसरे नंबर पर निर्दलीय हरि किशोर तिवारी। जबकि दूसरे राउंड की मतगणना के बाद डॉ असीम यादव आगे चल रहे हैं, डॉ असीम यादव को 7883 वोट मिले हैं दूसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी हैं। हरि किशोर को 7442 वोट मिले हैं ।तीसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह चल रहे हैं। दूसरे राउंड तक 27993 वोट की गिनती हो चुकी है।
आगरा स्नातक पहला चरण
डॉ असीम यादव सपा 4063
डॉ मानवेंद्र प्रताप सिंह भाजपा 3671
इंजीनियर हरि किशोर तिवारी निर्दलीय 3078
राजेश कुमार द्विवेदी कांग्रेस 54
अनिल 10
डॉ अनूप शर्मा 72
हंसनुराम आंबेडकरी 24
डॉ मोहम्मद इसरार 71
उल्फत सिंह चौहान 15
ओम प्रकाश आर्य 272
गौरव शुक्ला 78
थान सिंह 291
दिनेश कुमार शर्मा 382
डॉ नंद लाल यादव 147
मनोरमा 6
महीपाल सिंह 2
मुन्नी देवी 254
विकास अग्निहोत्री 284
एडवोकेट सगीर खान 26
डॉ सीमा सिंह 109
सुरेंद्र प्रताप नारायण सिंह 7
हरि किशोर तिवारी इंजीनियर साहब 154
निरस्त मत 933
कुल मत 13070