आगरालीक्स… आगरा में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का रुख बना हुआ है। दोनों धातुओँ की कीमतों में कुछ तेजी आने की उम्मीद और जताई गई है।
वायदा बाजार में आज सुबह सोना 49,415 रुपये प्रति दस ग्राम पर खुला, जो थोड़ी गिरावट के बाद दोपहर तक 49,318 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर खुला, जो दोपहर तक सोना- 49,380 रुपये प्रति दस ग्राम की कीमत पर चल रहा था। वहीं चांदी की कीमत में आज सुबह मामूली गिरावट रही। सुबह चांदी 62,600 रुपये प्रति किलो के भाव पर खुली। दोपहर तक गिरावट के बाद 62,352 रुपये प्रतिकिलो के भाव पर चल रही थी।