आगरालीक्स…पीएम मोदी के शिलान्यास से पहले आगरा मेट्रो के काम में आई तेजी. फतेहाबाद रोड पर बैरिकेडिंग का काम हुआ तेज…खोदाई के लिए हाई पावर मशीनों का पहुंचना हो गया शुरू.

फतेहाबाद रोड पर चल रहा काम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात दिसंबर को आगरा मेट्रो का शिलान्यास करेंगे. उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी होंगे. ऐस में प्रशासन और मेट्रों रेल कोरपोरेशन किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता है. सबसे पहले फतेहाबाद रोड के ताजमहल पूर्वी गेट स्टेशन का कार्य शुरू होगा. अधिकारियों ने आशंका जताई है कि निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए सीएम आ भी सकते हैं. फिलहाल मेट्रो रेल कोरपोरेशन द्वारा लगातार दिन और रात में कार्य किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि कार्य के दौरान किसी को कोई समस्या न हो इसको लेकर भी ध्यान रखा जा रहा है. खोदाई के लिए मशीनें यहां आ चुकी हैं. बैरिकेडिंग हो चुकी है. कार्य तेज है.
आगरा मेट्रो का 7 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअल शिलान्यास करेंगे, इसके लिए पीएसी ग्राउंड पर तैयारी चल रही है। यहां सीएम योगी शिलान्यास कार्यक्रम में पीएसी ग्राउंड पर शामिल होंगे। इसके लिए लखनउ से टीम आगरा आ गई है, यह टीम तैयारियों का जायजा ले रही है।
शिलान्यास कार्यक्रम में 200 लोग हो सकेंगे शामिल
आगरा मेट्रो ट्रेन के शिलान्यास कार्यक्रम में 200 लोग ही शामिल हो सकेंगे, इसके लिए आमंत्रण पत्र जारी किए जा रहे हैं, जिन्हें आमंत्रण पत्र दिए जाएंगे वे ही पीएसी मैदान में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे।
ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक पहले कॉरीडोर में तीन स्टेशन
सबसे पहले ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा के बीच कॉरीडोर बनाया जाएगा, 14 किलोमीटर लंबी कॉरीडोर में पहले चरण में तीन मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। पहला स्टेशन टीडीआई मॉल के सामने फतेहाबाद रोड पर बनेगा, इसकी तैयारी शुरू हो गई है। तीन तीन किलोमीटर क्षेत्र में बैरीकेटिंग की गई है।