आगरालीक्स…आगरा में 65 और नये केस शुक्रवार को मिले. अब तक कुल 9523 हुए केस. रिकवरी रेट बढ़ी. जानिए शुक्रवार को कहां-कहां से आए केस..
रिकवरी रेट हो रही बेहतर
आगरा में कोरोना केस लगातार बढ़ रहे हैं. हालांकि रिकवरी रेट भी लगातार अच्छी हो रही है. शुक्रवार चार दिसंबर को 65 नये केस आए. कुल केस की संख्या 9523 हो गई है जबकि अब तक 8728 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं. जिले में अब तक 167 लोगों की जान जा चुकी है. कल की अपेक्षा रिकवरी रेट में .24 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.
ये है स्थिति
जिले में एक्टिव केस 628
अब तक कुल संक्रमित 9523
अब तक कुल डिस्चार्ज 8728
कुल मौतें 167
टोटल सैंपल 361809
रिकवरी रेट 91.65 प्रतिशत
शुक्रवार को यहां से मिले संक्रमित
शुक्रवार को 78 वर्षीय रावली निवासी, 21 वर्षीय नगला पदी निवासी एक लडकी, 50 वर्षीय जैतपुर निवासी, 71 वर्षीय वैभव नगर निवासी, 50 वर्षीय कमला नगर निवासी महिला, 53 वर्षीय दयालबाग निवासी महिला के अलावा श्यामो, कमला नगर, शाहगंज, अछनेरा, शाहदरा, सराय सहारा, नई आबादी शाहगंज से भी केस मिले हैं.