आगरालीक्स.. लॉकडाउन में लोगों की मदद करने वाले एडवोकेट व सोशल वर्कर विवेक सारभाई का निधन, आंखें नम।
आगरा के एडवोकेट व सामाजिक कार्यकर्ता विवेक साराभाई ने कोरोना काल में लॉकडाउन मिलने पर लोगों की मदद की, वे लोगों की मदद करने में अग्रिम पंक्ति में रहे। कोविड हेल्प ग्रुप में सक्रिय रहने के साथ लोगों की हर संभव मदद की। उनकी तबीयत खराब होने पर दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
एडवोकेट विवेक के निधन से आंखें नम
लॉकडाउन में एडवोकेट विवेक साराभाई द्वारा किए गए सामजसेवा के कार्य से तमाम लोग उनके मुरीद हो गए। बडी संख्या में ऐसे लोग भी हैं जो व्यक्तिगत रूप से एडवोकेट विवेक सारभाई को नहीं जानते हैं लेकिन उनके द्वारा किए गए कार्य दिलो दिमाग में हैं। उनके निधन की सूचना से हर कोई स्तब्ध है, लोगों की आंखें नम हैं, एक नेक दिल इंसान को अभी नहीं जाना चाहिए था।