आगरालीक्स…आगरा में अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन भी बनेंगे, टनल से मेट्रो गुजरेगी, किस स्टेशन से कितने यात्री बैठने की संभावना….
दो कॉरिडोर में चलेगी मेट्रो
आगरा मेट्रो का काम तेजी से शुरू हो गया है. फिलहाल फतेहाबाद रोड पर इसका काम चल रहा है. जैसा कि जानकारी है कि आगरा मेट्रो रेल परियोजना के अन्तर्गत 30 किमी. लंबे 2 कॉरिडोर तैयार किए जाएंगे. 14 किलोमीटर लंबा होगा पहला कॉरिडोर होगा. यह ताजमहल से सिकंदरा तक होगा. वहीं दूसरा कॉरिडोर 16 किलोमीटर लंबा होगा जो कि आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक होगा. दो कॉरिडोर में 23 एलीवेटेड और 8 अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन होंगे.
इतने होंगे अंडरग्राउंड स्टेशन
यूपीएमआरसी के अनुसार पहले कॉरिडोर में 7 अंडरग्राउंड स्टेशन बनाए जाएंगे जबकि 6 एलीवेटेड स्टेशन होंगे. वहीं दूसरे 16 किलोमीटर लंबे आगरा कैंट से कालिंदी विहार कॉरिडोर में 14 एलीवेटेड स्टेशन बनाए जाएंगे.
पहला कारीडोर: सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट कारीडोर पर सिकंदरा, गुरू का ताल, ताज पूर्वी गेट मेट्रो स्टेशन एलिवेटिड होंगे। ताजमहल, आगरा किला और जामा मस्जिद स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे.
दूसरा कारीडोर: आगरा कैंट से कालिंदी विहार कारीडोर पर रामबाग के पास एलिवेटिड मेट्रो स्टेशन होगा.

26 लाख से अधिक आबादी हो मिलेगा फायदा
सरकार का मानना है कि आगरा में मेट्रो प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद करीब 26 लाख से अधिक की आबादी को इसका फायदा मिलेगा. यही नहीं आगरा मेट्रो हर साल आने वाले लाखों पर्यटकों के लिए भी एक शानदार सेवा होगी.
किस स्टेशन से कितने यात्री करेंगे सफर
स्टेशन का नाम वर्ष 2031 वर्ष 2041
- सिकंदरा, 4800, 6400
- गुरु का ताल, 7200 9400
- आइएसबीटी, 7800, 10600
- शास्त्री नगर, 8100, 10500
- विश्वविद्यालय, 10500, 13300
- आरबीएस कालेज, 10500, 13300
- राजा की मंडी, 18500, 19400
- आगरा कालेज, 10000, 13000
- एसएन मेडिकल कालेज, 10100, 13000
- जामा मस्जिद, 9700, 12400
- आगरा किला, 9900, 12500
- ताजमहल, 8400, 10900
- फतेहाबाद रोड, 8400, 10000
- बसई, 4300, 5950
- ताज पूर्वी गेट, 6500, 10000
- आगरा कैंट, 2900, 3600
- सदर बाजार, 8800, 10700
- प्रतापपुरा, 11900, 14700
- कलक्ट्रेट, 12200, 15300
- सुभाष पार्क, 13500, 16600
- आगरा कालेज, 12000, 14900
- हरीपर्वत चौराहा, 12200, 15100
- संजय प्लेस, 12600, 15600
- एमजी रोड, 12400, 15400
- सुल्तानगंज की पुलिया, 12100, 15200
- कमला नगर, 10600, 13600
- रामबाग, 7600, 13800
- फाउंड्री नगर, 7600, 13800
- मंडी समिति, 4900, 6200