आगरालीक्स.. आगरा की हवा सांस रोगियों के लिए घातक हो रही है, एक्यूआई 400 पहुंच गया, यह 50 से कम होना चाहिए।
नौ दिसंबर को आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 रिकॉर्ड किया गया, यह स्थित बहुत खराब मानी जाती है। आगरा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ रहा है, एक्यूआई 400 तक पहुंचने से सांस रोगियों को परेशानी होने लगी है। अस्थमा और सीओपीडी के मरीजों को अटैक पडने का खतरा भी मंडरा रहा है।

एक्यूआई का मानक
0-50, अच्छी
51-100, संतोषजनक
101-200, मध्यम
201-300, खराब
301-400, बहुत खराब
401-500, खतरनाक