आगरालीक्स…शहर में चल रही है शीतलहर, दो दिन बाद पांच डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, छूटेगी कंपकंपी…मौसम विभाग का
चार दिन से चल रही है शीतलहर
पिछले चार दिन से शहर में शीतलहर चल रही है। दिन में भी धूप के समय भी सर्दी का अहसास हो रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में रोजाना गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार को भी शहर का न्यूनतम तापमान जहां 9 डिग्री के पास रहा तो वहीं अधिकतम तापमान भी 22 डिग्री के करीब तक पहुंच रहा है। इधर मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार से करीब पांच दिन तक शहर में शीत लहर चलेगी और न्यूनतम तापमान करीब 5 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
आगे ऐसा रहेगा तापमान
| 16-Dec | 6.0 | 19.0 | Cold Day | |
| 17-Dec | 5.0 | 18.0 | Cold Day | |
| 18-Dec | 5.0 | 19.0 | Cold Day | |
| 19-Dec | 6.0 | 20.0 | Shallow Fog | |
| 20-Dec | 7.0 | 21.0 | Shallow Fog |