आगरालीक्स….आगरा में दस हजार के करीब पहुंचा संक्रमितों का आंकडा. 9500 से ज्यादा डिस्चार्ज भी हुए. गुरुवार को इतने मिले संक्रमित.
आगरा में गुरुवार 17 दिसंबर को 33 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. जिले में अब कोरोना संक्रमित 9960 हो गए हैं. हालांकि अब तक 9515 मरीज डिस्चार्ज हो गए हैं. जिले में अब तक 169 लोगों की इस संक्रमण से जान भी जा चुकी है. आगरा में रिकवरी रेट 95.53 प्रतिशत हो गई है. दिसंबर माह में लगातार कोरोना के मरीज कम हो रहे है, जबकि डिस्चार्ज अधिक. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को संक्रमण से राहत मिल रही है.
गुरुवार 17 दिसंबर: ये रही स्थिति
कुल एक्टिव केस 276
टोटल संक्रमित 9960
कुल डिस्चार्ज 9515
अब तक मौतें 169
रिकवरी प्रतिशत 95.53
टोटल सैंपल 400225