आगरालीक्स…पिंक टेस्ट में आस्ट्रेलिया के सामने लडखडाई टीम इंडिया. पहले दिन छह विकेट पर बनाए 233 रन. कप्तान कोहली बने टाॅप स्कोरर
भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल में खेले जा रहे चार टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारत ने पहले दिन स्टंप तक छह विकेट खोकर 233 रन बनाए हैं. रिदिमान शाह 9 रन बनाकर और आर अश्विन 15 रन बनाकर नाॅटआउट रहे. आॅस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल स्टार्क ने दो जबकि हेजलवुड, कमिंस और लियोन को एक-एक विकेट लिया. कप्तान कोहली 74 रन बनाकर रन आउट हुए.
भारत ने जीता टाॅस
इससे टाॅस जीतकर विराट कोहली ने बल्लेबाजी का फैसला किया. भारत के लिए पृथ्वी शाॅ और मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत की लेकिन मैच की दूसरी ही गेंद पर स्टार्क ने पृथ्वी शाॅ को बोल्ड कर दिया और उन्हें खाता भी खोलने का मौका नहीं दिया. 32 रन के स्कोर पर मयंक अग्रवाल को भी पेट कमिंस ने अपनी शानदार गेंदबाजी से 17 रन पर चलता किया. चेतेश्वर पुजारा और कप्तान कोहली ने सतर्कता से बल्लेबाजी की और टीम का स्कोर दो विकेट पर 100 रन तक पहुंच दिया. लेकिन तभी नाॅथन लियोन ने उन्हें मार्नस लाबुशाने के हाथों कैच आउट करा दिया. पुजारा ने 160 बाॅल पर 43 रन बनाए.

रन आउट हुए कोहली
कप्तान कोहली ने इसके बाद उप कप्तान अजिंक्या रहाणे के साथ पारी को संभालना शुरू किया. दोनों के बीच 88 रनों की साझेदारी हुई. कप्तान कोहली तभी अजिंक्या रहाणे के साथ मिस अंडरस्टेंडिंग के चलते रन आउट हो गए. उन्होंने 74 रनों की पारी खेली. थोडी देर बाद ही स्टार्क ने रहाणे को 42 रन के स्कोर पर आउट कर दिया. भारत का छठवां विकेट हनुमा विहारी का गिरा. वह तेज गेंदबाज हेजलवुड का शिकार हुए. उन्होंने 16 रन बनाए.