आगरालीक्स…एडीए के जनसुनवाई शिविर में समस्या लेकर पहुंची जनता, लेकिन अधिकारी नहीं आए, नारेबाजी. सदस्यों ने अधिकारियों को बताया भ्रष्ट.
एडीए के नामित सदस्य शिवशंकर शर्मा व नागेंद्र प्रसाद गामा दुबे ने गुरुवार को जनसुनवाई के लिए प्राधिकरण की जनता को समस्या के समाधान के लिए बुलाया था. शिविर में सुबह साढे दस बजे जनता तो अपनी समस्या लेकर पहुंच गई लेकिन वहां अधिकारी नहीं पहुंचे. काफी इंतजार के बाद भी जब अधिकारी नहीं पहुंचे तो एडीए सदस्य गुस्से में आ गए. आक्रोशित जनता ने भी परिसर में नारेबाजी करना शुरू कर दिया. सभी ने एडीए अधिकारियों को भ्रष्टाचारी बताया और इनकी शिकायत शासन स्तर पर करने की कही. बाद में एडीए सदस्य शिवशंकर शर्मा व नगेंद्र प्रसाद गामा दुबे ने जनता की समस्याओं को सुना और अधिकारियों से निराकरण कराने का आश्वासन दिया.
एडीए सदस्य शिवशंकर शर्मा ने कहा कि अधिकारियों को जनसुनवाई के लिए सूचना दे दी गई थी लेकिन इसके बाद भी वे शिविर में समस्याओं को सुनने नहीं पहुंचे. ये उनकी कार्य के प्रति घोर लापरवाही है. वहीं एडीए सदस्य नगेन्द्र प्रसाद गामा दुबे ने कहा कि जो अधिकारी वही होता है जो जनता की समस्या सुने. जो काम से जी चुराते हैं वे कुर्सी पर बैठने के हकदार नहीं हैं.
कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री डॉ. रामबाबू हरित, जन समस्या शिविर में जनता के समन्वयक सुधीर गोयल, राजकुमार पथिक, अध्यक्ष रामकुमार जादौन, भरत शर्मा,पूर्व पार्षद राजेश कठेरिया, वरुण पाराशर, दुष्यंत लवानिया,आदि ने सहयोग किया. कार्यक्रम में सोनू बघेल, पिंटू शर्मा, हिमांशु मिश्रा, चंद्रेश गर्ग, अनिल अग्रवाल, संतोष शर्मा, मोनू बंसल, रोबिन पाठक, केके सिकरवार, दीप्ति गर्ग, मनोज शर्मा, पार्षद गण अमित ग्वाला, अर्पित सारस्वत, मोहन सिंह लोधी, दीपक अग्रवाल, मंजू वार्ष्णेय, जितेंद्र पाराशर, मोहन शर्मा, भाजपा नेता अशोक पिप्पल, ललित चतुर्वेदी, डॉ. अवधेश रावत, जितेंद्र भारद्वाज, मुकेश पालीवाल, अशोक शर्मा, राहुल सागर, दीपक पुंडीर, संजू पुंढीर, प्रेमदास चैधरी, राधा शर्मा, ज्योति कश्यप, ममता शर्मा, गिर्राज बंसल, सचिन जैन, आयुष्मान वर्मा, दुर्गेश पांडे, इरफान कुरैशी, केशर शकूर, श्रेयांश गौड़, मुकुल शर्मा, गोलू पंडित, अनिल वर्मा, मधु शर्मा, घनश्याम सैनी, गौरव श्रीवास्तव, राकेश कुशवाह, विकास छावड़ा आदि उपस्थित हुए.