आगरालीक्स ..आगरा में इंडियन ओवरसीज बैंक में 57 लाख की लूट करने वालों के बारे में सूचना देने वालों को एक लाख का ईनाम देगी आगरा पुलिस ।
आगरा में 15 दिसंबर को इंडियन ओवरसीज बैंक, रोहता सदर में शाम पांच बजे चार बदमाश घुस गए, 15 मिनट में बैंक से 57 लाख कैश लूटकर बदमाश बाइक से फरार हो गए थे। बदमाशों की धरपकड के लिए चार टीमें गठित की हैं लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली है।
एक लाख रुपये का पुरस्कार
इस मामले में आगरा पुलिस ने इंडियन ओवरसीज बैंक में हुई लूट के संबंध में कोई भी लाभप्रद जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
सीसीटीवी में बाइक खींचकर ले जाते हुए दिखाई दिए बदमाश
आगरा पुलिस ने बैंक में लूट के बाद आस पास के 50 सीसीटीवी खंगाले गए। पुलिस को बैंक के पास स्थित क्लीनिक के सीसीटीवी में बाइक को धक्का मारते हुए एक युवक दिखाई दे रहा है, उसका साथी बाइक पर बैठा है और पीठ पर बैग है, आशंका है कि बैग में ही लूट के बाद 57 लाख कैश रखा गया था।
चैकिंग के साथ ही संदिग्धों की तलाश
बैंक लूट की घटना के बाद पुलिस जगह जगह चैकिंग कर रही है। इसके साथ जही संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है, पुलिस की अलग अलग टीमें जांच में जुटी हुई हैं।