आगरालीक्स….मार्च का वह महीना, जिसमें ठहर गई जिंदगी. पीएम ने की 21 दिन तक देश में लाॅकडाउन की घोषणा…चित्रों में देखिए लोगों के रिएक्शंस….और भी बहुत कुछ जानिए मार्च 2020 की महत्वपूर्ण खबरें सिर्फ आगरालीक्स पर..

मार्च 2020 को आगरा की खबरें
एक मार्चः सीएए आगरा में बवाल ना हो, इसके लिए 10 हजार लोग पाबंद किए गए
दो मार्चः आगरा में दिल दहला देने वाली घटना, 500 रुपये की चोरी के शक में 14 साल की बेटी की पिटाई से मौत
तीन मार्चः आगरा के कारोबारी भाई और उनके चार अन्य परिजनों में कोरोना वायरस मिला
पांच मार्चः आगरा के जूता कारोबारी सगे भाई, उनकी पत्नी और दो बच्चों में कोरोना वायरस की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया
पांच मार्चः आगरा में कोरोना वायरस के चलते मास्क को ब्लैक में बेचने पर कांग्रेस नेता जगदीश वर्मा का वर्मा मेडिकल स्टोर सहित तीन किए सील, टीम ने कई जगह मारे छापे
11 मार्चः आगरा के युवक, उनकी पत्नी और चचेरे भाई की हत्या कर दी गई, आठ महीने का बच्चा बचा है। इन तीनों के शव आगरा पहुंचने के बाद कोहराम मच गया।
12 मार्चः कोरोना को महामारी घोषित किए जाने के बाद आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर स्पेशल चार्टर प्लेन से 80 अमेरिकी पर्यटकों के पहुंचते ही टीम सक्रिय हो गई।

13 मार्चः आगरा में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी स्कूल 22 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं।
15 मार्चः आगरा की युवती में कोरोना की पुष्टि के बाद , क्लब मल्टीप्लेक्स, हॉल 31 मार्च तक बंद, बोर्ड परीक्षा को छोडकर सभी स्कूल बंद, परीक्षाएं भी नहीं होंगी।
17 मार्चः आगरा में कोरोना के आठ केस के बाद स्कूल, मॉल, मल्टीप्लेक्स और ताजमहल 31 मार्च तक बंद
17 मार्चः आगरा में कोरोना के केस आने के बाद स्कूल, कॉलेज दो अप्रैल तक बंद कर दिए गए हैं, कोई परीक्षा भी नहीं होगी
18 मार्चः आगरा के सीबीएसई स्कूलों के 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा निरस्त कर दी,
22 मार्चः आगरा में आज सुबह सात से रात नौ बजे तक पब्लिक ने लॉक डाउन किया
22 मार्चः आगरा में जनता कर्फ्यू अब लॉक डाउन में बदल गया. सीएम योगी आदित्यानाथ ने कहा कि आगरा सहित प्रदेश के 15 जिलों में 25 मार्च तक लॉक डाउन किया गया
23 मार्चः आगरा और नोएडा में लॉक डाउन के बाद यमुना एक्सप्रेस वे को बंद कर दिया गया
24 मार्चः 14 अप्रैल तक लॉक डाउन की घोषणा, रातभर बाजारों में रही भीड
25 मार्चः आगरा में लॉक डाउन में बेवजह सडक पर खडे होने पर पहला मुकदमा, तीन अरेस्ट
25 मार्चः आगरा में पान मसाले की बिक्री पर रोक लगा दी गई. कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए यूपी सरकार ने कदम उठाया
27 मार्चः आगरा में डॉक्टर दंपति के अमेरिका से लौटे बेटे में कोरोना की पुष्टि होने के बाद डीएम ने कंट्रोल रूम में सूचना ना देने पर डॉक्टर पति पत्नी और उनके बेटे पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए
28 मार्चः कोरोना के 10 केस मिलने के बाद विदेश से आगरा लौटने वालों के लिए होटल और हॉस्पिटल में 250 बेड का क्वारंटाइन सेंटर
31 मार्चः आगरा की मस्जिदों में तलाशी के बाद 89 जमातियों को क्वारंटाइन किया गया. कोरोना संदिग्ध होने की आशंका पर जांच कराई.

मार्च 2020ः जानिए क्या-क्या हुआ देश में
मार्च के महीने में जैसे-जैसे कोरोना के मामलों में वृद्धि हुई खेल टूर्नामेंट और अन्य बडे आयोजनों को रद होने की खबरें सामने आने लगीं.
सिंधिया का इस्तीफाः मार्च महीने की सबसे बडी राजनैतिक खबर ज्योतिरादित्य सिंधिया का कांग्रेस से इस्तीफा देने और भाजपा में शामिल होने की रही.
शाहीन बाग आंदोलनः कोरोना के केस बढने के बाद नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली के शाहीन बाग तथा अन्य स्थानों पर चल रहा धरना प्रदर्शन खत्म कर देना पडा.
22 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कोरोना वायरस के खतरों से जनता के अवगत कराया और देशमें एक दिन का जनता कफ्र्यू लगाने की घोषणा की गई.
लाॅकडाउन की घोषणा पर ठहर गया देश
24 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर राष्ट्र के नाम अपना भाषण दिया और देशमें 21 दिन के लिए लाॅकडाउन की घोषणा कर दी.
प्रधानमंत्री मोदी ने सार्क देशों के प्रतिनिधियों के साथ आॅनलाइन कांफ्रेंस कर कोरोना महामारी से निजात दिलाने के उपायों पर चर्चा की और सहयोग बढाने का मार्ग सुझाया.
प्रधानमंत्री ने देश के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ कई बार चर्चा की और कोरोना वायरस को काबू में करने के उपायों पर सुझाव भी मांगे.
मार्च का महीना मध्यमप्रदेश के लिए बहुत खास रहा. कांग्रेस की कमलनाथ सरकार बहुत के अभाव में गिर गई और शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में भाजपा की फिर सरकार बन गई.
मार्च 2020ः जानिए क्या-क्या हुआ दुनिया में
1 मार्चः मार्च माह की शुरुआत तुर्की में सीरिया के हवाई हमले के साथ हुई. जिसके बाद दोनों देशों में तनाव चरम पर पहुंच गया.
2 मार्चः को संयुक्त राष्ट्र संघ्ज्ञ ने दावा किया कि एशिया, पिश्चमी यूरोप और मध्य पूर्व के देशों में जानलेवा कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है. इसी दिन अमेरिका में कोरोना से पहली मौत दर्ज की गई. दो मार्च को ही इम्बाडोर की राजनीति प्रक्रिया में पहली बार महिलाओं को शामिल किया गया.
4 मार्चः बीजिंग महिला सम्मेलन के 25 साल बाद महिलाओं को समानता का अधिकार दिये जाने की जोरदार पहल संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा की गई. इसी दिन कोरोना वायरस का प्रभाव विश्व के प्रमुख शेयर बाजारों पर भी दिखाई दिया.
5 मार्चः एक सर्वे से पता लगा कि पूर्वी और दक्षिणी अफ्रीका में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में एचआईवी पाॅजिटिव के मामले ज्यादा हैं. हर दस में से छह एचआईवी पाॅजिटिव महिलाएं हैं.
6 मार्चः काबुल में एक कार्यक्रम के दौरान एक गनमैन ने ताबडतोडफायरिंग कर 30 लोगों को मौत के घाट उतार दिया. इस कांड की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी.
12 मार्चः उगांडा सरकार ने कोरोना वायरस से पीडित सभी देशों चीन, जर्मनी, फ्रांस, अमेरिका, ईरान, इटली और दक्षिण कोरिया के देश में आगमन पर रोक लगा दी.
13 मार्चः इटली में पूर्ण लाॅकडाउन लागू कर दिया गया. इटली में एक ही दिन में डेढ हजार पाॅजिटिव केस सामने आने के बाद ये फैसला लिया गया.
19 मार्चः इटली के लिए यह बहुत ही बुरा दिन था, जब एक ही दिन में 627 लोगों की कोरोना से मौत हो गई. इटली को घोषणा करनी पडी कि लाॅकडाउन का प्रभावी पालन कराने के लिए सेना के जवानों को तैनात किया जाएगा.
22 मार्चः कोरोना वायरस के फैलाव के भय से कोलम्बिया की एक जेल में हिंसा भडक गई, जिसमें 23 लोगों की मौत हो गई तथा 83 अन्य घायल हो गए.
24 मार्चः विश्व स्वास्थ्य संगठन ने घोषणा की कि विश्व की एक चैथाई आबादी लाॅकडाउन के तहत क्वारंटीन कर दियाग या है.
28 मार्चः इटली में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या दस हजार होगई, जो उस वक्त विश्व में सर्वाधिक थी.
31 मार्चः रूस में कोरोना के चलते लागू क्वाारंटीन नियमों का उल्लंघन करने पर सात साल कैद का कानून बनाया गया.