आगरालीक्स.. आगरा के हाईप्रोफाइल डॉ दीप्ति अग्रवाल की मौत के मामले में डॉ एससी अग्रवाल सहित 4 परिजनों को मिली अग्रिम जमानत निरस्त।
आगरा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एससी अग्रवाल के बेटे ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ सुमित अग्रवाल की पत्नी डॉ दीप्ति अग्रवाल 3 अगस्त 2020 को अपने विभव वेली व्यू अपार्टमेंट, ताजगंज में फंदे से लटकी मिली थीं। उनका पहले आगरा में इलाज चला, इसके बाद दिल्ली में भर्ती रहीं, तीन दिन बाद छह अगस्त को मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने डॉ दीप्ति अग्रवाल के पति डॉ सुमित अग्रवाल को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था, डॉ दीप्ति अग्रवाल के पिता कोसी कला मथुरा निवासी डॉ नरेश मंगला ने इस मामले में थाना ताजगंज में सात अगस्त को पति डॉ सुमित अग्रवाल, ससुर डॉ एससी अग्रवाल, सास अनीता, जेठ डॉ अमित अग्रवाल और जेठानी डॉ तूलिका के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
सितंबर में हाईकोर्ट से मिली जमानत
इस मामले में पुलिस चार्जशीट लगा चुकी है। इस मामले में हाईकोर्ट ने 29 सितंबर को आरोपितों को अग्रिम जमानत दे दी थी। इस मामले में आरोपितों की अग्रिम जमानत निरस्त कर दी है।