आगरालीक्स.. आगरा में कडाके की सर्दी में लोग घरों में कैद, इमरजेंसी के लिए पोर्टेबल आक्सीजन सिलिंडर भी इमरजेंसी किट में रखें, 630 रुपये कीमत।
आगरा में शीत लहर से लोग घरों में कैद हैं, घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं, तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे पहुंच गया है, न्यूनतम तापमान सात डिग्री के करीब है।
48 घंटे तक परेशान करेंगी शीतलहर
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटे तक शीतलहर परेशान करेंगी, लोगों की कंपकंपी छूटेगी। तापमान पांच डिग्री तक पहुंच सकता है।
आईएमडी का अनुमान
18-Dec 5.0 18.0 Cold Day
19-Dec 7.0 19.0 Cold Day
20-Dec 8.0 21.0 Mainly Clear sky
21-Dec 10.0 22.0 Mainly Clear sky
22-Dec 10.0 21.0 Mainly Clear sky
23-Dec 10.0 22.0 Mainly Clear sky