Wednesday , 29 July 2026

आगरालीक्स… आगरा में मेट्रो के निर्माण के लिए शासन आगरा के नगर निगम, एडीए और आवास विकास परिषद से भी चंदा जुटाएगी। विभागों में शासन के इस आदेश से खलबली मच गई है। साथ ही देश-विदेश की अभी तक की खबरें।

भाजपा सांसद भी किसानों के साथ

केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ धऱना-प्रदर्शन करने वालों के साथ अब हरियाणा से भाजपा से राज्यसभा सदस्य चौ. वीरेंद्र सिंह भी धरना देंगे। चौ. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि उनके लिए पार्टी और राजनीति से बढ़कर है किसानों का हित। उन्होंने आज से रोहतक में किसानों के समर्थन में धरना देने की घोषणा की है।

आंदोलन में शामिल छह किलानों को नोटिस

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में किसान आंदोलन में भाग लेने वाले छह किसानों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। पहले इन किसानों को 50 लाख जुर्माने का नोटिस भेजा गया था लेकिन बाद में संशोधित करते हुए पचास हजार रुपये जुर्माने के नोटिस भेजे जा रहे हैं। इन किसानों को गांव-गांव जाकर किसानों को भड़काने का आरोप है।


अभिनेत्री नेहा कक्कड़ अपने पति रोहनप्रीत संग बेबी बंप प्लॉन्ट करती हुईं।

अब नेहा कक्कड़ ने किया बेबी बंप प्लॉन्ट

बॉलीवुड में बेबी बंप प्लॉन्ट करने का क्रेज जोरों पर चल रहा है। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, करीना कपूर के बाद अब सिंगर नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर अपने पति रोहनप्रीत संग  बेबी बंप प्लॉन्ट करते हुए फोटो शेयर की है। नेहा ने जो फोटो शेयर की है, उसमें वह जींस में है और उसके पति साथ नजर आ रहे हैं। नेहा और रोहनप्रीत ने अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर उजागर किया था। इसके बाद 24 अक्टूबर को दोनों ने शादी कर ली थी। नेहा अपने पति से छह वर्ष बड़ी है। दोनों की मुलाकात नेहू द ब्याह के सेट पर हुई थी।

चुनाव से पहले टीएमसी में भगदड़

प. बंगाल में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पूर्व सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में भगदड़ का आलम है। आज पार्टी के एक और विधायक शीलभद्र दत्ता ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। शीलभद्र दत्ता 24 परगना जिले के बैरकपुर से विधायक हैं। इसके साथ ही टीएमसी नेता कबीरुल इस्लाम ने पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। बृहस्पतिवार को टीएमसी के एक अन्य विधायक शुभेंद्र अधइकारी ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

कोरोना संक्रमित एक करोड़ के पास

देश में बीते 24 घंटों में 22,889 कोरोना संक्रमितों के सामने आने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या 99,79,447 हो गई है। इसी अवधि में 338 मरीजों की मौत हो गई है। इन्हें मिलाकर अब तक 1,44,789 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। राहत की बात यही है कि संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या 95,20,827 हो गई है। देश में एक्टिव केस लगातार चार लाख से कम बने हुए हैं।

आगरा के सरकारी विभाग मेट्रो को जुटाएंगे चंदा

आगरालीक्स…आगरा में मेट्रो के निर्माण के लिए 83.80 करोड़ रुपये का बजट है। इसमें से शासन ने 175 करोड़ अवमुक्त कर दिए हैं, जबकि शासन द्वारा मेट्रो के निर्माण के लिए नगर निगम, एडीए व आवास विकास परिषद से करीब दो सौ करोड़ रुपये की रकम जुटाने की योजना बना रहा है। इस आदेश के बाद इन विभागों में खलबली मच गई है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Nature lovers offered suggestions to increase greenery in Agra.

आगरालीक्स…’वृक्षो रक्षति रक्षितः।’ अर्थात जो वृक्षों की रक्षा करता है, वृक्ष उसकी...

बिगलीक्स

Agra News Live: Female students won more medals than male students in DBRAU, Agra 92nd Convocation

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में छात्राओं को...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rain & thunderstorm forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बारिश से गर्मी और उमस से मिली राहत,...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 29th July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 29 जुलाई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ लोकसभा...

error: Content is protected !!